News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

भाजपा ने कुंवर जपेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के निर्देश पर पार्टी के प्राथमिक सदस्य कुंवर जपेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आज प्रदेश महामंत्री  कुलदीप कुमार ने नोटिस प्रेषित किया है। नोटिस में कहा गया है कि श्री सिंह द्वारा समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार व संगठन के विरूद्ध गलत प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। यह भाजपा के संविधान के अनुसार अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। श्री सिंह को एक सप्ताह के भीतर प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को लिखित में अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button