News UpdateUttarakhand

कांग्रेस सेवादल का संगठन विस्तार, सुन्दर सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष व पम्मी देवी को मिली जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

देहरादून। कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष विजय कुमार एडवोकेट ने कांग्रेस सेवा दल के संगठन का विस्तार करते हुए समाजसेवी तथा अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े सुंदर सिंह चैहान को कांग्रेस सेवा दल के विकास नगर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है स इसके साथ ही उन्होंने महिला नेत्री पम्मी देवी को जिला उपाध्यक्ष तथा महिला प्रकोष्ठ का विकास नगर तथा सहसपुर ब्लॉक का प्रभारी बनाया है स
सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग तथा जिला प्रभारी गोपाल सिंह गढ़िया की उपस्थिति में दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस सेवा दल की टोपी पहनाकर तथा नियुक्ति पत्र देकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के विकास नगर शहर अध्यक्ष भुवन चंद्र पंत, दिनेश भंडारी, जीवन सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button