News UpdateUttarakhand

सरिता गिरी महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

देहरादून। सामाजिक कार्यकर्ता सरिता गिरी को महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशन गोयल ने यह नियुक्ति की है। सरिता गिरी काफी समय से सामाजिक व राजनैतिक गतिविधियों से भी जुड़ी रही हैं।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला सुरक्षा फाउंडेशन आॅफ इंडिया महिला अधिकारों की रक्षा एंव उनके उत्थान के लिये कार्य कर रही है, जिसमें महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीडन, दहेज हत्या, बलात्कार, अत्याचार, बाल शोषण, श्रमिक शोषण, मानव तस्करी, धोखाधड़ी, झुठे आरोप, झूठे केस में फँसाना, गैरकानुनी कार्य,  मानवाधिकार व मौलिक अधिकारों के हनन आदि सभी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध कार्य करने की दिशा में कार्यरत है। इस क्षेत्र में काम करने के इच्छुक संस्था के साथ जुड़कर कार्य कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button