Uttarakhand

संयुक्त व्यापार मंडल की कार्यकारणी का हुआ विस्तार

देहरादून। संयुक्त व्यापार मंडल उत्तराखंड की प्रथम बैठक में संयुक्त व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड धर्मेंद्र सिंह एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य राघवेंद्र सिंह चंदेल एवं  रविंद्र सिंह आनंद प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल की अध्यक्षता में निम्न महानुभावों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
        सरदार गुलजार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय मित्तल महासचिव (कोटद्वार) जगदीश सिंह गुसाईं उपाध्यक्ष (कोटद्वार) मनीष शर्मा प्रदेश सचिव, सुधीर कपूर प्रदेश सचिव, हरीश गुलाटी प्रदेश सचिव, अशमोक ग्रोवर प्रदेश प्रवक्ता, रोहित छाबड़ा प्रदेश मीडिया प्रभारी, आशीष जदली  जिलाध्यक्ष पौड़ी, राजकुमार नागपाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, दलबीर सिंह कलेर वरिष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, शाहिद हुसैन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, एवं नवीन सिंह चैहान को आईटी सेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि हमस ब व्यवसायी इस देश के है और यह देश हमारा है, बावजूद इसके इसी देश मे ंहम न केवम ल अजनबी से हो गए है वरन हमारे साथ अजनबियों से भी बदतर व्यवहार हो रहा है। यदि यह क्रम बदस्तूर जारी रहा तो कहीं ऐसा न हो हम स्वार्थी तत्वों की मानसिकता के शिकार हो कर अपनी पहचान खोते हुए अपंगता के उस हालात तक पहुंच जाए जहां से हमारे हाथ पैर तक न हिल सकें। ऐसे में हमें समय के रहते जागरूक हो जाना पडेघ्गा। हमें सब मिल कर संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले एक ऐसे प्रकार स्तम्भ का निर्माण करें जिसके आलोक में न केवल अर्थ व्यवसाय जगत को ग्रसने वाले अंधेरे भाग खड़े हों, वरन समूचे व्यापार जगत के चेहरे खिलने के साथ ही लक्ष्य से भटक रहे देश का अर्थिक विकास भी अपनी मंजिल की तरफ बढ़ चले।

Related Articles

Back to top button