संसद में जो कुछ भी हुआ वह स्वस्थ लोकतंत्र की परम्परा के विपरीत है:-करन माहरा

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करन माहरा ने आज लोकसभा में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि संसद में जो कुछ भी हुआ वह स्वस्थ लोकतंत्र की परम्परा के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महामहिम राष्ट्रपति के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकती है। अधीर रंजन चैधरी से गलती हुई है तथा वे अपनी गलती के लिए माफी भी मांग चुके थे परन्तु इसके बावजूद भाजपा सरकार की वरिष्ठ मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा वरिष्ठ सांसद एवं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्य विपक्षी दल की नेता वरिष्ठ सांसद एवं पार्टी की प्रमुख नेता होने के नाते सांसद रमा देवी के पास गई थी तब उनके साथ इस प्रकार का शर्मनाक व्यवहार सांसद और संसद की मर्यादा के खिलाफ है जिसकी हम निन्दा करते हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने भी संसद में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ हुए आपत्तिजनक और शर्मनाक व्यवहार पर प्रतिक्रिया क्षोभ व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार की मंत्री स्मृति ईरानी से क्षमा मांगने की मांग की है।





0066betcom’s got a good range of options. Easy to get started and I haven’t had any issues so far. Find it here: 0066betcom
Okay, 115bet, let’s see what you’ve got. Another betting site to try my luck on. Fingers crossed! 115bet