News UpdateUttarakhand

गुरु महाराज जी के 50 सरूप देहरादून पहुंचने पर संगत ने किया भव्य स्वागत

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार द्वारा संगत के अनुरोध पर शरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी श्री अमृतसर से महाराज के 50 सरूप गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुबह 10.0 पहुंचे, श्री पोंटा साहिब से रवाना हुए गुरु महाराज के सरूपपो का रास्ते में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।
प्रातरू करीब 8.0 बजे  गुरुद्वारा दमदमा साहिब, प्रेम नगर में पुष्प वरखा एवं बैंड की गुरबानी द्वारा स्वागत हुआ काफ़ी संख्या में संगत प्रेम नगर पहुंची एवं गुरु का लंगर छका स गुरुद्वारा पंडित वाड़ी, गुरुद्वारा सयद  महल्ला जहाँ प्रशाद वितरित हुआ, घंटाघर पर काफ़ी संख्या में गुरुद्वारा अमर दास, लुनिया मोहल्ला, मच्छी बाजार गु. की कमेटी, करनपुर गुरुद्वारा, गुरुद्वारा पटेल नगर, गु. रेस कोर्स, आदि ने गुरु साहिब का भव्य स्वागत किया पालकी साहिब के आगे मोटर साईकलो पर गुरु साहिब की अगुवाई कर रहे नौजवान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुँचे।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह पहुंचने पर जो बोले सो निहाल के जयकारों से दून नगरी गूंज उठी एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा गुरु साहिबान को सुखासन स्थान पर बुहत सम्मान के साथ पहुँचाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान गुरबख्श सिंह राजन, गुलज़ार सिंह, जगमिंदर सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह, मनजीत सिंह अमरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह, देविन्दर सिंह भसीन,, प्रधान भगत सिंह, इंदरजीत सिंह, गुलशन सिंह, दलजीत सिंह, संतोख सिंह, बलजीत सिंह सोनी, हरमोहिंदर सिंह, जगजीत सिंह, प्रीतम सिंह आदि काफ़ी संख्या में संगत ने गुरु महाराज के सरूपो का स्वागत किया। महासचिव गुलज़ार सिंह ने मंच का संचालन करते हुए दरबार श्री अमृतसर से आये सेवादारों का एवं संगत का धन्यवाद किया कर्यक्रम के पश्चात संगत ने जलपान ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button