News UpdateUttarakhand

संदीप अरोड़ा को मिलेगा राज्य सरकार की ओर से राज्य पुरस्कार

हरिद्वार। विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसम्बर को राज्य सरकार ने राज्य पुरस्कार के लिए धर्मनगरी के होटल व्यवसायी संदीप अरोड़ा के नाम का चयन किया। प्रदेश के 54 लोगो और हरिद्वार जिले के 7 लोगो की सूची मे उनके नाम है। स्वतरू रोजगार मे कार्यरत कैटेगरी से उन्हे यह सम्मान दिया जायेगा।
इस कैटेगरी से प्रदेश के मात्र 10 दिव्यांग हस्तियो के नाम हैं।यह राज्य पुरस्कार संदीप को उनके द्वारा कोरोनाकाल मे लॉकडाउन के दौरान 1000 से अधिक मूक बधिरो,दिव्यांगो, गरीब मजदूरो, यात्रियो और प्रवासियो को 51 दिन लगातार राशन वितरण किये जाने के कारण दिया जा रहा है और संदीप ने कई बार मूक बधिरो और दिव्यांगो के गंगा सफाई अभियान, रैलियो, दिव्यांगो के जागरूकता कार्यक्रम, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, दिव्यांग आंदोलन, कई मूक बधिरो को नोकरी, मूक नाटक का सफल मंचन व अन्य सामाजिक कार्यक्रम किये।उनके नेतृत्व मे 2016 मे उत्तराखंड दिव्यांग क्रांति आंदोलन के दौरान तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने राज्य दिव्यांग कल्याण आयोग का गठन भी किया।वह आयोग के सदस्य रहे और वर्तमान मे जिलास्तरीय दिव्यांगता समिति के सदस्य है।उनको देश की कई बड़ी संस्थाओ द्वारा सम्मानित भी चुका था। कोरोना के बढ़ते केसो के कारण यह राज्य पुरस्कार राजधानी देहरादून मे ना देकर जिले मे डीएम के द्वारा  दिये जायेगे।

Related Articles

Back to top button