News UpdateUttarakhand

सल्ट विस सीट उपचुनावः भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने कांग्रेस उम्मीदवार गंगा को 4697 वोटों से हराया

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सल्ट विधानसभा सीट पर पहली बार हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने चार हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की। जीना ने कांग्रेस प्रत्याशी को 4697 वोट से मात दी। महेश जीना को 21874 वोट मिले हैं। जबकि गंगा पंचोली को 17177 वोट मिले हैं।
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को हराया। वहीं, अन्य प्रत्याशी 1000 वोट के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए।
इस विधानसभा सीट पर भाजपा के महेश जीना, कांग्रेस की गंगा पंचोली, सर्वजन स्वराज पार्टी के शिव रावत, उक्रांद समर्थित पान सिंह, पीपीई डेमोक्रेटिव के नंद किशोर, उपपा के जगदीश चंद्र व निर्दलीय सुरेंद्र सिंह चुनाव मैदान में थे।

Related Articles

Back to top button