News UpdateUttarakhand

साध्वी संजनानंद गिरी बनेंगी महामंडलेश्वर

हरिद्वार। असम की रहने वाली साध्वी संजनानंद गिरी को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में महामंडलेश्वर बनाया जाएगा। 25 अगस्त को अखाड़े के मायापुर स्थित परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संजनानंद गिरी गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर की साधिका हैं।
मंगलवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने यह जानकारी दी। निरंजनी अखाड़ा के सभागार में घोषणा करते हुए रविंद्र पुरी ने बताया साध्वी को 25 अगस्त को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी हरिद्वार में विधि विधान और पूजा अर्चना कर महामंडलेश्वर बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button