Uttarakhand

सभासद महेश चंद (पूर्व उपाध्यक्ष) द्वारा जरूरतमंद व सफाई कर्मचारियों को आवश्यक वस्तुओं का किया गया वितरण

देहरादून। आज मसूरी स्थित कैंट बोर्ड परिसर में 40 संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों व अन्य जरूरतमंद कर्मचारियों को सभासद महेश चंद (पूर्व उपद्यक्ष) द्वारा  सभी लोगो को मास्क, खाद्य सामग्री,हाथो के दस्ताने,सैनिटाइजर आदि आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। पूर्व में भी  महेश चन्द जी द्वारा इस तरह के सामाजिक कार्य लगातार किये जाते रहे हैं तथा वह निरन्तर प्रयासरत हैं कि  इस वैश्विक महामारी के दौर में प्रत्येक जरूरतमंद की  भरसक, निस्वार्थ सहायता की जा सके। महेशचन्द जी द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्य किये जाते रहे हैं जिनकी सराहना केवल जनता ही नहीं वरन् कांग्रेस कमिटी मसूरी, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी व श्रीमती गोदावरी थापली जी द्वारा भी प्रशंसा की जा चुकी है।
       इस  अवसर पर उपस्थित कनिष्ट अभियंता  शशांक चौहान जी, कार्यालय अधीक्षक सिकंदर नौटियाल जी, थ्री हार्ट संस्था के संचालक आनंद जी,  मंयक लखेड़ा जी व दीपक लखेड़ा जी आदि गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button