Uttarakhand

सभासद की शिकायत पर तहसीलदार प्रशासन ने 300 बीघा सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण से कराया कब्जा मुक्त

डोईवाला। नगर पालिका परिषद् डोईवाला में सैकड़ों बिघा सरकारी भूमि पर किये गये अवैध अतिक्रमण की सभासद द्वारा उपजिलाधिकारी को लिखित की तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों से  सरकारी भूमि को कराया कब्जा मुक्त कर राजस्व में दर्ज कराई।
डोईवाला नगर पालिका परिषद् डोईवाला में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध कब्जा कर कर चुके थे जो कि डोईवाला नगर पालिका  के वार्ड 15 सभासद अब्दुल कादिर ने बताया कि डोईवाला के उपजिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान को वार्ड 15 के नियामवाला में लगभग तीन सौ बिघा पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर अतिक्रमण किया है शिकायत की लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है सभासद अब्दुल कादिर ने उपजिलाधिकारी से सरकार भूमि से अवैध कब्जा नही उच्चा अधिकारियों को शिकायत दर्ज की जायेगी जिस डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 15 में नियामवाला व तेलीवाला क्षेत्र के पास लगभग 300 बीघा सरकारी भूमि जिस पर की कई लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा था वह जमीन को खुर्दबुर्द करने का प्रयास चल रहा था जिसको लेकर आज  उप जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान के निर्देश पर आज तहसीलदार डोईवाला रेखा आर्य ने तहसील प्रशासन व नगरपालिका की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत देते हुए सरकारी भूमि को खाली कराया और 300 बीघा सरकारी भूमि पर जिला प्रशासन का बोर्ड लगा दिया गया है और जमीन को नगर पालिका के  सुपुर्द कर दिया गया है जिस पर नगर पालिका द्वारा उक्त जमीन में तार बाड या बाउंड्री की जाएगी। वही उपजिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान के निर्देशो पर डोईवाला तहसीलदार रेखा आर्य की कार्रवाई से सरकार भूमि पर कब्जा कर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा तो वही एक बड़ी सरकारी भूमि सरकार के कब्जे में आ पाई है जिस पर क्षेत्र के लिए विकास कार्य हो पाएंगे और स्थानीय निवासियों को उस भूमि का लाभ मिल पाएगा स्थानीय सभासद अब्दुल कादिर ने प्रशासन की कार्यवाही पर आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button