Uncategorized
समर्पण आईएएस संस्थान के छात्रों ने प्राप्त की बड़ी सफलता

देहरादून। समर्पण आईएएस संस्थान, इंदिरा नगर, वसंत विहार, देहरादून ने गर्व के साथ घोषणा की है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम में उनके 2 छात्र— रैंक 4 शाह मार्गी चिराग,रैंक 383 संस्कार त्रिपाठी चयनित हुए हैं। ये सभी छात्र संस्थान द्वारा आयोजित साक्षात्कार मार्गदर्शन कार्यक्रम का हिस्सा थे।
संस्थान की निदेशक, समृद्धि ममगाई, ने इस उपलब्धि पर सभी चयनित छात्रों को बधाई दी और कहा कि यह उनके समर्पण और संस्थान की गुणवत्ता प्रशिक्षण का परिणाम है।
उन्होंने यह भी साझा किया कि संस्थान ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा 2021 में भी अपने 9 छात्रों के चयन का जश्न मनाया था. चयनित छात्रों में लव शर्मा, आदित्य तिवारी, बिलाल खान, नेहा बेलवाल, उत्कर्ष चौहान, संतोष कुमार, आशीष शर्मा, अंकित कुमार, और अमित किशोर थपलियाल शामिल हैं, जो अब उत्तराखंड पीसीएस अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।




