News UpdateUttarakhand

सिद्धपीठ सुरकंडा देवी में रोपवे का संचालन 12 दिसंबर को बंद रहेगा

देहरादून। सिद्धपीठ सुरकंडा देवी में रोपवे का संचालन 12 दिसंबर सोमवार को दिन भर बंद रहेगा। रोपवे के मरम्मत कार्य और मासिक चेकिंग के लिए यह निर्णय लिया गया है। सुरकंडा देवी रोपवे के प्लांट मैनेजर निजामुद्दीन सैफी ने यह जानकारी दी।
रोपवे का संचालन बंद रहने से सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से सुरकंडा मंदिर तक दो किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी होगी। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को रोपवे का संचालन बंद रहने के संबंध में जिला पर्यटन अधिकारी और जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई है। मंगलवार 13 दिसंबर सुबह 8 बजे से रोपवे का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button