News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

दुकान का शटर तोड़कर चोरी, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। लाकडाउन के दौरान दुकान का शटर तोड़कर की गयी चोरी का पुलिस सर्तकता के चलते खुलासा हो गया। पुलिस ने चोरों को दबोच कर उनसे चुराया गया लैपटाप व अन्य सामान बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डालनवाला कोतवाली क्षेत्रंार्तगत बीती देर रात चोरों ने एक दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले की चोर माल समेटकर फरार हो पाते मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरोें को चोरी किये गये माल सहित दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे लैपटाप व अन्य सामान चुरा लिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान जब हर चैराहे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। उस दौरान भी राजधानी देहरादून में चोरों ने एक दुकान पर हाथ साफ करने की हिम्मत कर डाली। किन्तु शहर में इन दिनों पुलिस की सतर्कता ने चोर की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Related Articles

Back to top button