News UpdateUttarakhand

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने पूर्णानंद घाट में किया महिलाओं को सम्मानित

ऋषिकेश। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में महिलाओं द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गंगा के पावन तट पूर्णानंद घाट पर महिलाओं के समान अवसर, नेतृत्व,सुखद समन्वय एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई। महिलाओं का उत्साहवर्धन करने व उनमें छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए विशेष गंगा आरती की गई। सुशीला सेमवाल जी ने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में महिलायें पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्होंने महिलायें को अपनी क्षमताओं को समझने, अपने सपनों को बुनने और जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
गंगा भक्त सोनल पांड्या जी ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नारी शक्ति  को नमन है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम भारत की प्रत्येक नारी को नमन कर उनके सम्मान, स्वाभिमान और अधिकार की रक्षा का संकल्प दोहराते है।
यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः। यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते, सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः के भाव को अपने अंदर समाहित कर हम भारतीय नारी को प्रणाम करते हैं और कहा कि नारी शक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में हर संभव योगदान देने का संकल्प लें और महिलाओं के विकास पर ध्यान केंद्रित कर उनकी उपलब्धियों पर गर्व करें। डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अस्तित्व, अस्मिता एवं उनके योगदान के लिए दायित्वबोध की चेतना का संदेश छुपा है, जिसमें महिलाओं के प्रति बढ़ रही हिंसा को नियंत्रित करने का संकल्प लेना जरुरी है।
आचार्य अभिनव पोखरियाल ने शक्ति स्वरूपा नारीशक्ति को आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। सुशीला सेमवाल ने कहा कि कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। महिला गंगा आरती में मुख्य रूप से  नगर पंचायत अध्यक्ष स्वर्ग आश्रम माधव अग्रवाल, सोनिया राज, कर्तव्य कला केन्द्र के अनुराध आनन्द, वैभव गर्ग, आचार्य अभिनव पोखरियाल डायरेक्टर नमामि गंगे स्पिरिचुअल, काली की ढाल से चंद्रकांता जोशी, श्रीमती राधा रमोला पार्षद शास्त्री नगर, मंजू देवी, उषा मौके पर इंद्र प्रकाश अग्रवाल अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल प्रकोष्ठ, गोपाल अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि आज महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button