News UpdateUttarakhand

खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल

अल्मोड़ा। सल्ट में एक एक मारुति कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रेस्क्यू कर निकाला गया। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
शुक्रवार को साढ़े दस बजे मारुति ईको वैन थाना सल्ट से करीब 20 मीटर आगे जालीखान की तरफ ग्राम भवाली के पास अनियंत्रित होकर रोड से करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू कर  थाने के सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सभी की हालत स्थिर है। घायलों का उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button