News UpdateUttarakhand

सांसद निशंक के प्रतिनिधि संजय बहुगुणा यूकेडी में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के कुनबे में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। पत्रकारों से लेकर अन्य राजनैतिक दलों के नेतागण उक्रांद में शामिल हो रहे हंै। आज इसी परिपेक्ष में भाजपा नेता, सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल निशंक के प्रतिनिधि संजय बहुगुणा उत्तराखंड क्रान्ति दल में दल के अध्यक्ष दिवाकर भट्ट की उपस्थिति में शामिल हुये।
इस अवसर पर श्री भट्ट ने कहा कि उक्रांद उन सभी लोगों का स्वागत करता है जो राज्य की अवधारणा और विकास को समझता है, उक्रांद में युवा, महिलाये व सामाजिक क्षेत्र के कार्य करने वाले शामिल हो रहे हैं। उक्रांद सभी क्षैत्रीय संगठनों, आंदोलनकारियों, मंचांे को साथ मे लेकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा। राज्य को जो इन 20 वर्षो में भाजपा कॉंग्रेस ने ठगा है उसका माकूल जबाब देगा। इस अवसर पर लताफत हुसैन, जय प्रकाश उपाध्याय, सुनील ध्यानी, शिव प्रसाद सेमवाल, प्रमिला रावत,सुलोचना बहुगुणा, चंद्रा सुंदरियाल, किरण रावत कश्यप, मीनाक्षी सिंह, पीयूष सक्सेना, अशोक नेगी, ऋषि राणा, भगवती डबराल, कमल राणा, राजीव देशवाल, प्रह्लाद रावत, नवीन भदूला आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button