PoliticsUttarakhand

भाजपा नेता राजीव तलवार को प्रदेश सरकार ने राजा जी टाइगर रिजर्व का अवैतनिक वन्य जीव प्रतिपालक नियुक्त किया

देहरादून। वन्य क्षेत्र में लगातार कार्यरत भाजपा नेता राजीव तलवार को प्रदेश सरकार ने राजा जी टाइगर रिजर्व का अवैतनिक वन्य जीव प्रतिपालक नियुक्त किया गया है।
अपर मुख्य सचिव आंनद बर्धन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के  तहत तलवार की नियुक्ति एक वर्ष के लिए की गई है। तलवार वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में लंबे क्षेत्र से काम कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति इस पद पर लगातार तीसरी बार हुई है।तलवार वर्तमान में भाजपा के मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक भी हैं। इससे पूर्व वे लगातार तीन बार भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया व आईटी प्रबन्धन विभाग के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button