News UpdateUttarakhand

रिकवरी ऐजेंटों ने युवक के साथ की मारपीट

हरिद्वार। कार फाइनेंस की किश्त जमा न करने पर एजेंटों ने एक युवक से मारपीट कर दी। युवक के परिजनों ने कनखल थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, कनखल के एक युवक ने फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर कार ली थी। कुछ किश्त जमा न होने पर कंपनी के एजेंटों ने सिंहद्वार के पास युवक की कार को रोक लिया। आरोप है कि युवक के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना पाकर युवक के कुछ जानकार सिंहद्वार पर पहुंचे। उन्हें देखकर एजेंट वहां से सरक लिए। युवक के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी रिकवरी एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि युवक के परिजनों ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button