News UpdateUttarakhand

मोबाइल टेस्टिंग लैब से जांची खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता

हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार की टीम ने विभाग के उपायुक्त आरएस कठायत के नेतृत्व में रविवार को कांवड़ मेले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बहादराबाद पटरी पर संचालित भंडारों से 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। मौके पर ही सभी नमूनों की जांच मोबाइल टेस्टिंग लैब में कराई गई। मोबाइल टेस्टिंग लैब की जांच में सभी खाद्य पदार्थों के नमूने सही पाए गए। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस पाल, फूड सेफ्टी ऑफिसर कपिल देव सहित विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस पाल ने कांवड़ मेले में संचालित सभी प्रतष्ठिानों को साफ सफाई बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Back to top button