News UpdateUttarakhand

राखी की दुकानें खोलने की मंजूरी प्रदान करें जिलाधिकारीः सुनील सेठी

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने हरिद्वार जिला अधिकारी को पत्र लिखकर रक्षाबंधन पर्व के सोमवार दिन होने पर अगले आखिरी शनिवार रविवार को लगने वाले लोकडाउन में राखी लगाने वाले व्यपारियो के लिए छूट देने की मांग करते हुए अन्य आवाश्यक सामग्री की दुकानों के खुलने के साथ उन्हें भी खोले जाने की मांग की। सुनील सेठी ने पत्र में अवगत करवाते हुए बताया कि राखी लगाने वाले कई व्यपारियो की मांग पर रक्षाबंधन के पर्व पर  सोमवार पड़ने पर उन्हें शनिवार रविवार की छूट मिलनी चाहिए क्योंकि अधिकतर लोग रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व ही राखी खरीदते है अगर शनिवार रविवार को राखी नही मिलेगी तो दुकानदारों के नुकसान के साथ साथ जनता को भी परेशानी उठानी पड़ेगी । इसको देखते हुए जनहित में जिलाधिकारी से जनता की परेशानी को लेकर और साथ है व्यापारियो के नुकसान को लेकर महानगर व्यापार मंडल की ओर से अगले आखिरी शनिवार रविवार जो 1 ओर 2 तारीख को पड़ रहे है उन्हें खोलने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button