News UpdateUttarakhand

बालिका दिवस पर प्रियंका गर्ग को सम्मानित किया

देहरादून। राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन द्वारा समाज में अपने आप को स्थापित करने और लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने पर प्रियंका गर्ग को सम्मानित किया। अभी हाल ही में देहरादून के जिलाधिकारी द्वारा सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
इस मौके पर भारतीय जनता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने कहां आज हम राष्ट्रीय बालिका दिवस मना रहे हैं इसका उद्देश्य समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही उनके साथ होने वाले भेदभाव को प्रति भी लोगों को जागरूक करना है। गर्ग को शुभकामनाएं देते भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष मधु जैन ने कहा की अगर हर कोई आप जैसा सोचे तो समाज में जो भेदभाव है वह दूर हो जाएगा। बधाई देते हुए कहा कि हम लोग देशभक्ति एवं क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को सलाम करते हैं। आज का दिन विशेष रूप से बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों को सराहना करती हूं और समाज के सभी लोगों से आग्रह करती हूं कि आप लोग भी अपने क्षेत्र में कार्य करने वाली बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए आगे आए। इस अवसर पर वार्ड नंबर 45 से पार्षद मीनाक्षी मौर्य ने बालिका दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सपना देखा था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का आज वह सकार हो रहा है। लोगों ने बालक और बालिकाओं में फर्क करना छोड़ दिया है और आज बालिकाएं अपने क्षेत्र में बालकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य में कार्य कर रही हैं। इस मौके पर वार्ड नंबर 33 के पार्षद नेहा मित्तल, किशन कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button