Uttarakhand

महानगर महिला कांग्रेस देहरादून पदाधिकारियों की बैठक की गयी आहुत

देहरादून। आज दिनांक 29 जनवरी 2021 को प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी सुश्री लक्ष्मी राणा द्वारा राजीव भवन 21 राजपुर रोड पर महानगर महिला कांग्रेस देहरादून पदाधिकारियों की बैठक आहुत की गयी।  जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, महानगर महिला कांग्रेस देहरादून, ब्लाॅक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्षों ने बैठक में प्रतिभाग किया। सुश्री लक्ष्मी राणा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें प्रत्येक बूथ एंव वार्ड लेवल पर जाकर कार्य करके संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव को देखते हुए लोगो से सम्पर्क करना होगा। कांग्रेस की उपलब्धियां जन-जन तक पहुचानी होगी जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होने यह भी कहा कि हमें प्रत्येक बूथ एवं वार्ड पर महिलाओं को जोडना होगा।
       सुश्री लक्ष्मी राणा ने कहा कि भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। बिजली, पानी एवं अनाजों के दाम बेतहाशा बढते जा रहे हैं तथा भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें मंहगाई पर काबू पाने में असफल साबित हुई हैं 100 दिन में मंहगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी सरकार ने मंहगाई से देश की जनता का बुरा हाल कर दिया। बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ खडी होकर सरकार की नीतियों का विरोध करती है।
      बैठक का संचालन करते हुए महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष देहरादून श्रीमती कमलेष रमन ने पदाधिकारियों निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लाॅक एवं वार्ड अध्यक्ष को प्रत्येक बूथ पर पाॅच-पाॅच महिलाएॅ को कांग्रेस से जोडने का काम करें प्रत्येक बूथ की बैठक भी समय समय पर सुनिष्चित करें ताकि गूंगी बहरी सरकार को 2022 के चुनाव में उखाड फैकने का काम करें।
      बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नजमा खांन, प्रवक्ता चन्द्रकला नेगी, विमला मन्हास, संजोगिता रानी, पार्षद मीना रावत, बाला शर्मा, रषिमी चैघरी, मालती देवी, गायत्री, इमराना, अनुराधा तिवाडी, अमृता कौषल, शषीबाला कनौजिया, शुशीला शर्मा, सन्तोष सैनी, ममता बसनेत, मधुबाला, शाहीन कुरेषी, सोमवती, शीला धीमान, बबली, यासमीन खाॅन, पूनम पुण्डिर, सरोज बाला, सुनीता धारिया लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button