News UpdateUttarakhand

निर्धन, असहाय महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा

अल्मोड़ा। निर्धन असहाय महिलायें जो अपने परिवार के भरण-पोषण करने के लिए घरों एवं बाहर मजदूरी करती हंै को महिला कल्याण समिति के तत्वावधान में सम्मलित कर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है यह बात कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित महिला कल्याण समित के कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कही। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हमेशा महिलाओं की समस्याओं के निराकरण करने के लिए तत्पर है। ऐसी असहाय महिलायें अपनी समस्याओं के समाधन के लिए महिला कल्याण समिति के सदस्यों से सम्पर्क कर अपनी समस्याओं का निदान करा सकती है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने महिला कल्याण समिति द्वारा किये जा रहे महिला कल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा उत्कृष्ट कार्य किये जाते रहे है जिससे अधिकांश महिलायें लाभान्वित हो रही है। उन्होंने अन्य सामाजिक संस्थाओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस प्रकार के पुनीत कार्य में अधिक से अधिक सहभागिता कर असहाय एवं निर्बल वर्ग की महिलाओं के उत्थान के लिए आगे आयें। इस अवसर पर महिला कल्याण संस्था द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से उपस्थित बच्चों को स्वेटर, आर्थिक सहायता, मास्क, पोष्टिक आहर का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें बाल रोग, नेत्र रोग, दंत रोग के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों का परीक्षण किया गया और निःशुल्क औषधि का वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, सचिव पुष्पा सती, कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा, समाजिक कार्यकर्ता मनोज सनवाल, बाल विकस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button