PoliticsUttarakhand

जनसंख्या नियंत्रण कानून को जल्द से जल्द लागू करे केन्द्र सरकारः- प्रवीणभाई तोगड़िया

देहरादून। डा0 प्रवीणभाई तोगड़िया, संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल इस समय उत्तराखण्ड दौरे पर हैं इसी कड़ी में आज उन्होंने राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष बिजेन्द्रसिंह व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हिन्दुत्व के प्रति युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ साथ उन्होंने नियम व कर्तव्यबोध का पाठ भी पढ़ाया। पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि किस प्रकार राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, हैल्पलाईन के माध्यम से हिन्दू युवा युवतियों के हितों के लिये नई नई योजनाएं चला रहा है, अन्य सुविधाओं के साथ साथ अब जल्द ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं और जल्द है ऑनलाईन के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा जिससे उनको अच्छी खासी आमदनी कमाने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने दिन प्रतिदिन हिन्दुओं की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त की और देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को जल्द से जल्द लागू करने की बात कही। पत्रकारवार्ता के दौरान प्रवीणभाई तोगडिया जी ने और भी कई विषयों पर बात की, जिसको जानने व देखने के लिये नीचे वीडियो पर क्लिक करेंः-

Related Articles

Back to top button