News UpdateUttarakhand

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

लक्सर। हरिद्वार के लक्सर में पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकालकर सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों को हिदायत दी। हरिद्वार रोड, बाजार बालावाली रोड पर फ्लैग मार्च निकालते हुए पुलिस ने बेवजह घूम रहे लोगों के चालान काटे। साथ ही लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। लक्सर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप जारी है। संक्रमित लोगों को प्रशासन होम क्वारंटाइन कर रहा है। मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर कोविड सेंटर भेजा जा रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चैहान ने कहा कि लोग बेवजह घर से बाहर न निकलें, मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

Related Articles

Back to top button