News UpdateUttarakhand

स्पीकर अग्रवाल ने नीलकंठ महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने आज सपरिवार पौड़ी जिले में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने नीलकंठ महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा है कि संपूर्ण विश्व में कोरोना महामारी से अब निजात मिल जाये।
उन्होंने पूजा अर्चना के बाद प्रदेश के खुशहाली एवं समृद्धि की भी कामना की स श्री अग्रवाल ने नीलकंठ स्थित महादेव मंदिर के महंत को मास्क एवं सेनीटाइजर भी भेंट किए जबकि दर्शन के लिए आए अन्य श्रद्धालुओं को भी मास्क व सैनिटाइजर भेंट किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल से स्थानीय अनेक कार्यकर्ताओं ने भेंट मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया जिसका श्री अग्रवाल ने मौके पर ही निस्तारण भी किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की धर्मपत्नी शशि प्रभा अग्रवाल, पुत्र पीयूष अग्रवाल आदि सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button