News UpdateUttarakhand

पीएम को ज्ञापन देने जा रही कांग्रेस नेत्री को पुलिस ने हिरासत में लिया

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर थे। इस दौरान पीएम ने ऋषिकेश के एम्स में नवनिर्मित 1000 लीटर क्षमता की ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। उनके दौरे पर कांग्रेस नेत्री  आशा मनोरमा डोबरियाल ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर उन्हें ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय लिया था। लेकिन पुलिस ने जोगीवाला में उन्हे और अन्य कार्यकर्ताओ को रोक लिया और उन्हें हिरासत में ले लिया।
बता दें कि, कांग्रेस नेत्री आशा मनोरमा डोबरियाल अपने समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लखीमपुर खीरी हत्याकांड के विरोध में और उनकी चुप्पी तोड़ने व प्रियंका गांधी सहित कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने अपने निवास अजबपुर से जौलीग्रांट जाने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन पुलिस ने उन्हे जोगीवाला में रोक दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेत्री और उनके समर्थकों को पुलिस लाइन ले जाया गया। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए उनके घर में 2 दिन से दबिश दे रही थी, लेकिन आज सुबह 10 बजे पीएम मोदी को ज्ञापन सौंपने जा रही आशा मनोरमा डोबरियाल को हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button