News UpdateUttarakhand

पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, चोरी का माल बरामद

रूद्रपुर। काशीपुर के कुंडा थाना पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुए चेकिंग के दौरान दो मोटर व चोरी की बाइक शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक मनोहर चंद पुलिस टीम के साथ बैलजुड़ी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो बाइक सवार युवकों को चेकिंग के लिए रोक लिया। चेकिंग के दौरान उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व दो चोरी की मोटर बरामद हुईं। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकों ने अपने नाम हरिकेश पुत्र जुम्मा सिंह निवासी तुमडिया डैम पीलीकोठी मालधन नं 2 रामनगर व दूसरे ने अपना नाम सोहन सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी भोगपुर डैम पतरामपुर जसपुर बताया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 2 और 3 हॉर्सपावर की एक एक मोटर के साथ उस वक़्त धर दबोचा, जब दोनों चोरी की गई बाइक से उक्त मोटरों को बेचने जा रहे थे। पुलिस टीम में कुंडा थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल के अलावा उप निरीक्षक मनोहर चंद, कॉन्स्टेबल हरीश प्रसाद, संजय कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button