News UpdateUttarakhand

खिलाड़ियों को बेल्ट प्रदान की गई

देहरादून। जूनियर हाईस्कूल सभावाला में रविवार को ओकिनावा गोजु रियो कराटे स्कूल ऑफ इंडिया की ओर से कलर बेल्ट एवं ब्लैक बेल्ट परीक्षण किया गया। इसमें 25 खिलाड़ियों ने शारीरिक और मानिसक परीक्षा दी। ब्लैक बेल्ट परीक्षण के दौरान चार घंटे तक ग्रेडिंग पैनल ने हर स्तर पर ब्लैक बेल्ट हासिल करने वाले खिलाड़ियों की परीक्षा ली। परीक्षण शिविर में पछुवादून के साथ ही हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया। परीक्षण के बाद सभी खिलाड़ियों को अलग-अलग बेल्ट प्रदान की गई। इस दौरान विवेक राठौर, स्वाति चौहान, साक्षी शर्मा, अमन राठौर, शिखा गुप्ता, नवीन महेंद्रू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button