News UpdateUttarakhand

विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न प्रजातियों के 200 से अधिक पौधों का रोपण किया

ऋषिकेश /देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष इन दिनों हरेला पर्व पर क्षेत्र के भिन्न-भिन्न जगहों पर वृक्षारोपण कर पेड़ों को संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के संग खैरीकला में पीर बाबा की मजार परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 200 से अधिक पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं जब तक पर्यावरण संरक्षित नहीं रहेगा, तब तक श्रृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पेड़ों की सेवा बच्चों की तरह करनी चाहिए। वृक्षों की संख्या कम होने से ही पर्यावरण दूषित हो रहा है। अतः हम सभी को इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण एक पुनीत कार्य है वृक्षों का महत्व हमारे जीवन में सर्वविदित है अधिक से अधिक वृक्ष लगाये एवं उनके विकास एवं सुरक्षा का दायित्व हमारे पूरे  समाज का है वृक्षों के महत्व को अधिक से अधिक जन मानस तक पहुंचाने का हमारा दायित्व है। इस अवसर पर स्थानीय प्रधान चमन पोखरियाल, मनोहर सिंह चैहान, दिलावर सिंह नेगी, मंगल सिंह रावत, कमलेश राणा, हरीकृष्ण नौटियाल, बलबीर सिंह राणा, शूरवीर सिंह पोखरियाल, शशि पाल, राजेंद्र नेगी आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button