News UpdateUttarakhand

डॉ. भारत सभरवाल की स्मृति में किया पौधारोपण

देहरादून। यूनेस्को क्लब दून वैली सेन्ट्रल, देहरादून के संस्थापक सदस्य व शिवालिक इंस्टीटयूट आफ आयुर्वेद एवं रिसर्च के डायरेक्टर डा. भारत सभरवाल  की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम शिवालिक इंस्टीटयूट आफ आयुर्वेद एवं रिसर्च में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के चेयरमैन राजीव सच्चर, संयोजक डा मुकेश गोयल  व शिवालिक इंस्टीटयूट के डायरेक्टर डा. सतेन्द्र गोयल ने बताया  कि कार्यक्रम में लगभग 125 पोधों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में तीनो संस्था के पदाधीकारीगण, सदस्य, स्टाफ साथ ही डा भारत सभरवाल के पुत्र डा. ऋषि सभरवाल व गार्गी सभरवाल उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button