Uttarakhand

पेट्रोल डीजल,गैस के बढ़ते दामों ने तोड़ दी जनता की कमर – सुनील सेठी

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के व्यपारियो ने जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में मायापुर चौक पर  पेट्रोल ,गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर रोष जताते हुए विरोध जताया । जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि एक तरफ मंदी की मार झेल रही जनता ऊपर से घटता व्यापार आर्थिक रूप से जनता व्यापारोयो की कमर तोड़ रहा है व्यापारी भूखमरी की कगार पर खड़ा है । उसे राहत देने की बजाय लगातार बढ़ते पेट्रोल गैस के दामो से सरकारें आम जनता का शोषण कर रही है । कोरोना काल से पहले से व्यापारीवर्ग परेशान है आमजनमानस के कमाई के साधन खत्म हो गए है ।आम जनता सरकारों से राहत की उम्मीद लगाए बैठी थी लेकिन  अब बढ़ती महंगाई की डबल मार जनता पर पड़ रही है ओर कोई सुध लेने वाला नही । महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया एवं गिरीश भाटिया ने संयुक्त रूप से कहा कि लगातार पेट्रोल और गैस के बढ़ते दामो से आम जनजीवन की सभी वस्तुएं महंगी होती जा रही है सब्जियों के दाम बढ़ते जा रहे है ट्रांसपोर्ट महंगा होने से रोजाना दिनचर्या की सभी वस्तुओं के दाम आसमान पर पोहच रहे है। आमजनमानस इस समय मंदी की मार से गुजर रहा है बढ़ती महंगाई उसे ओर तोड़ रही है रोज रोज बढ़ते पेट्रोल डीजल गैस के दामो पर सरकार का अंकुश नही रहा जिसकी मार सबसे ज्यादा व्यापारीवर्ग ओर आमजनमानस भुगत रहा है। विरोध जताने वालो में मुख्य रूप से राजेश भाटिया, मुकेश अग्रवाल, संजय तनेजा, सन्नी आहूजा, राजेश आहूजा, गुरमीत सिंह, ध्यानसिंह, मोहित मनचंदा, सुनील मनोचा, हन्नी दमीर, गौतम हल्दर, रोहित चड्डा, शिवम कुमार, अशोक शर्मा, उमेश चौधरी, सचिन भाटिया, मनोज ठाकुर, सोनू चौधरी, दीपक राणा, रवि जोशी, राजेश सुखीजा, प्रवीण कुमार, परमीत सिंह, बंटी , दीपक कुमार, सुरेश आहूजा उपस्तिथ रहे।

Related Articles

Back to top button