Uttarakhand

पत्नी ने जेठ पर पति के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप

देहरादून।  दिनांक 21/12/2020 को थाना रायपुर पर वादिनी सीमा शर्मा पत्नी दीपक शर्मा निवासी बांगखाला, रायपुर देहरादून द्वारा तहरीर दी गई कि उनके जेठ पंकज शर्मा द्वारा वादिनी के पति के साथ मारपीट गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर थाना मुकदमा अपराध संख्या 347/2020 धारा 324/504/506 आईपीसी में दर्ज किया गया।  दौराने विवेचना धारा 325 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई। दौराने विवेचना वादिनी ने अभियुक्त पंकज शर्मा द्वारा उनके पति के साथ दोबारा मारपीट करने की धमकी देने व  समझौता करने का दबाव बनाये जाने के संबंध में पुनः प्रार्थना पत्र दिया गया। विवेचनात्मक कार्यवाई के क्रम में दिनांक 02 जनवरी 2021 को पुलिस द्वारा अभियुक्त पंकज शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी बांगा खाला थाना रायपुर देहरादून को बांगखाला से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
पंकज शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी बांगा खाला, थाना रायपुर देहरादून, उम्र- 49 वर्ष।

Related Articles

Back to top button