PoliticsUttarakhand

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) प्रान्त कार्यालय करनपुर देहरादून में होली स्नेह-मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया

देहरादून। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) प्रान्त कार्यालय करनपुर देहरादून में होली स्नेह-मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। तथा होली कार्यक्रम से पहले जनरल विपिन रावत जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।  प्रांत अध्यक्ष डॉ ममता सिंह ने कहा कि होली खुशियों का त्यौहार है, रंगों का त्योहार है, सभी जल संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए सूखे हर्बल रंगों से खेलें,
      प्रान्त संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत जी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी तथा देश के प्रथम सीडीएस स्व. विपिन रावत जी को उनके जयंती के बलिदान को याद करते हुए उनके राष्ट्र प्रेम में सम्पूर्ण देश को रंगने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में डॉ ममता जी की व प्रदेश सह मन्त्री अमित मिश्रा की देश भक्ति गढ़वाली कुमाउनी गानों पर कार्यकर्ता झूमें।
 कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री राजकुमार प्रोहित, प्रान्त सह छात्रा कार्य प्रमुख हिमाक्षी, विभाग संगठन मंत्री शैलेश सती, विभाग संगठन मंत्री नागेन्द्र बिष्ट, विभाग सयोंजक अनिता रांगड़, जिला सयोंजक चन्दन नेगी, महानगर उपाध्यक्ष डॉ स्वाति मिश्रा, विशाल सिंह, कुलदीप पंवार, अर्जुन नेगी, दयाल बिष्ट, गौरब तोमर, विपिन भट्ट, राहुल जुयाल, पार्थ जुयाल,  मनीष राय, मनोरमा रावत, सृष्टि सेमल्टी, राखी खत्री, नवदीप राणा, अमन नेगी, सौरभ कुमार, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button