News UpdateUttarakhand

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतमसिंह ने दैवीय आपदा में हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह जिला चमोली के रैणी गांव के पास ग्लेशियर टूटने आई दैवीय आपदा मे हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुःख व चिन्ता प्रकट की है। चमोली में ग्लेशिर टूटने से आई प्राकृतिक आपदा से हुए भारी जानमाल के नुकसान के बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही कांग्रेसजनों से भी दूरभाष पर वार्ता कर आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली तथा कांग्रेसजनों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों की यथा संभव सहायता के लिए दिशा निर्देश दिये।
प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार से दैवीय आपदा प्रभावितों को शीघ्र सहायता पहुंचाने तथा घायलों को उचित उपचार दिये जाने के साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों का उचित स्थान पर शीघ्र विस्थापन किये जाने की मांग की। प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि चमोली में आई इस आपदा से लोगों के जानमाल की भारी क्षति हुई है तथा अन्य निचले क्षेत्रों के लोगों की जानमाल की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है जिससे लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। उन्होंने कहा कि संभावित प्रभावित क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए शीघ्र समुचित कदम उठाये जाने नितांत आवश्यक हैं।

Related Articles

Back to top button