News UpdatePoliticsUttarakhand

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा का 1 वर्ष का कार्यकाल रस सराहनीय :- सूरज नेगी

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर रुद्रप्रयाग जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय रुद्रप्रयाग में एकत्रित होकर मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा लगातार कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बनाकर पार्टी को राष्ट्रीय  कार्यक्रमों का सफल आयोजन राज्य में करवाया उसे पार्टी कार्यकर्ताओं का लगातार मनोबल ऊंचा होता गया प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राज्य में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने के लिए निष्क्रिय हो रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर पार्टी को मजबूती प्रदान की साथ ही स्थानीय मुद्दों को लगातार उठाकर राज्य की भाजपा सरकार को बैकफुट पर खड़ा किया श्री नेगी ने कहा 1 वर्ष की अवधि में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बेरोजगारी बढ़ती महंगाई राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था गरीबों किसानों पिछड़ों दलितों राज्य व केंद्र के भ्रष्टाचार के मुद्दों पर जमकर आवाज उठाई और आज राज्य में कांग्रेस की स्थिति काफी हद तक ठीक हो चुकी है तथा जनता पुनः कांग्रेश की ओर देख रही है।
       इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट व पार्टी के वरिष्ठ नेता व्यापार संघ अध्यक्ष  राय सिंह बिष्ट ने कहा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का 1 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा तथा उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद कार्यकर्ताओं की हताशा को दूर करते हुए भविष्य के संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया जिस पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को पूर्ण समर्थन देने का फैसला किया इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चोपता के अध्यक्ष संपन्न नेगी जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक भंडारी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र नौटियाल युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संतोष रावत गौरव सोनवाल मनोज सेमवाल श्याम सिंह पवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button