Uttarakhand

ऑपरेशन मिशन हौसला के तहत थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा लोगों की सहायता की गई

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद देहरादून* के निर्देशन में कोविड-19 के दौरान चलाए जा रहे *ऑपरेशन मिशन हौसला* के अंतर्गत गरीब असहाय व्यक्तियों की सहायता करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए जिनके हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
    जिस पर *पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी दिशा निर्देशन एवं निकट पर्यवेक्षण में *ऑपरेशन मिशन हौसला* के अंतर्गत सहायता करने के दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा *आज दिनांक 09-05-2021 को निम्नलिखित लोगों की सहायता की गई
 *अंतिम संस्कार करने में एंबुलेंस उपलब्ध कराकर सहायता।
1. मित्रानंद बडोनी पुत्र केडी बडोनी निवासी मथुरावाला वृंदावन गार्डन उम्र 77 वर्ष
2 अशोक कुमार निवासी नियर दून प्रसाद हॉस्पिटल उम्र 63 वर्ष
उक्त दोनों के परिजनों को एंबुलेंस उपलब्ध कराकर अंतिम संस्कार में सहायता की गई।
 *ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए गए*
1 चौकी प्रभारी जोगीवाला को अमन नामक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसके चाचा जी का ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है जिसे ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया।
2 अभिसूचना में तैनात कांस्टेबल श्यामसुंदर द्वारा बताया गया कि उसके पिताजी का स्वास्थ्य खराब है ऑक्सीजन लेवल कम है ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है चौकी बाईपास द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया।
3 चौकी इंचार्ज बाईपास को श्री दीपक कुमार द्वारा टेलीफोन सूचना दी गई कि उसके जीजा जी विजयप्रकाश बीमार हैं ऑक्सीजन की आवश्यकता है ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया।
  *ऑक्सी फ्लो मीटर उपलब्ध कराया गया।
चौकी प्रभारी बाईपास को सूचना प्राप्त हुई की श्रीमती कल्पना क्षेत्रीय का स्वास्थ्य खराब है जिसे ऑक्सीफ्लो फ्लो मीटर की आवश्यकता है ऑक्सी फ्लो मीटर उपलब्ध कराया गया।
 *विभिन्न अस्पतालों में जरूरतमंदों को बेड उपलब्ध कराए गए।
 *8* जरूरतमंद लोगों को जिन्हें बेड की आवश्यकता थी विभिन्न अस्पतालों में बेड उपलब्ध कराए गए।

Related Articles

Back to top button