News UpdateUttarakhand

आपसी संघर्ष में एक हाथी की गयी जान, दूसरा घायल

देहरादून। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गौहरी रेंज की कुनाऊ बीट में एक हाथी का शव मिला है। जिससे पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष की वजह से हाथी की मौत होनी प्रतीत हो रही है। फिलहाल पार्क प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। हाथी का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी भी पार्क प्रशासन कर रहा है।
वहीं संघर्ष में घायल दूसरे हाथी का अभी पता नहीं चल पाया है। वन विभाग के कर्मी घायल हाथी की खोजबीन में भी लगे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की गौहरी रेंज अंतर्गत कुनाऊ बीट में गश्त कर रहे वनकर्मियों को संदिग्ध हालत में एक नर हाथी का शव मिला। उन्होंने तत्काल उच्चाधिकारियों को हाथी का शव मिलने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पार्क प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास गहनता से जांच करने के बाद प्रथम दृष्टया अंदाजा लगाया गया कि हाथियों के आपसी संघर्ष के दौरान इस हाथी की मौत हुई होगी। रेंज अधिकारी अनिल पैन्यूली के मुताबिक हाथी की उम्र करीब 30 वर्ष है।

Related Articles

Back to top button