News UpdateUttarakhand

देसी बंदूक के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार

रुड़की। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ मुस्तैदी से अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार को बुग्गावाला थाना प्रभारी पीडी भट्ट को सूचना मिली कि मुजाहिदपुर गांव में एक व्यक्ति के पास देसी बंदूक है। सूचना पाकर पुलिस ने उस व्यक्ति के घर पर छापा मारकर उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं इस मामले में एक अन्य युवक फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने घर में देसी बंदूक छिपा के रखने की बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से देसी बंदूक बरामद कर ली है। बुग्गावाला थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम इश्क लाल है जो मुजाहिदपुर का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह बंदूक गांव में ही अवैध हथियार बनाने वाले एक युवक से खरीदी थी। युवक पहले भी अवैध हथियार बनाने के मामले में पकड़ा जा चुका है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button