crimeNews UpdateUttarakhand

8.50 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार

ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 8.50 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। स्मैक बेचकर कमाए गए दस हजार रुपये भी इस युवक से बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शनि देव मंदिर चंद्रेश्वर नगर के पास एक व्यक्ति को रोककर चेक किया गया तो उसके पास से कुल 8.50 ग्राम स्मैक और दस हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ करने पर इस युवक ने बताया गया यह रुपए उसने स्मैक बेचकर ही कमाए हैं। इस मामले में रघुनंदन निवासी ग्राम बड़ागांव थाना मनिहारी जिला बलिया उत्तर प्रदेश, हाल निवासी न्यू त्रिवेणी कालोनी ऋषिकेश को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button