News UpdateUttarakhand

डेंगू से बचाव को जागरूक करेगा स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम

हरिद्वार। डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग नगर निगम के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि इसको लेकर नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी कर ली गई है। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि डेंगू रोग से बचाव के लिए शहरीय क्षेत्रों में नगर निगम के सहयोग के साथ चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम आवासीय क्षेत्रों में जाकर आसपास कुलर, फ्रीज, टायर और गमलों में जमा पानी को चैक करेगी। यदि डेंगू का लार्वा मिलता है तो उसको नष्ट कर लोगों अपने आसपास पानी जमा न होने देने के विषय में भी आगाह किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button