News UpdateUttarakhand

28 मई को नवभारत पत्रकार एसो. करेगा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित

हरिद्वार। नवभारत पत्रकार एसो. उत्तराखंड के द्वारा हरिद्वार में एक बैठक आयोजित की गई बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि 28 मई को देश के गौरव लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में एक सम्मान समारोह का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसमे अपने अपने छेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने व विभिन्न खेलो में परचम लहराने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा, इसके साथ ही कार्यक्रम में दूसरे राज्यो से फिल्म से जुड़े कलाकार व जादूगर अपनी जादूगरी से दर्शकों का मन मोह लेंगे।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा भी विशेष प्रस्तुति दी जायेगी, इसके साथ ही नवभारत पत्रकार एसो.उत्तराखंड के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में पूज्य संतो की उपस्थिति के साथ साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बतौर मुख्य अतिथि व राजस्थान के वसुंधरा डेवलपर्स के सोहन सिंह गोदारा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, साथ ही मिस्टर गोदारा जी ने बताया कि ग्रुप के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट नेटवर्क म्च्छ टोकन बनाया गया है जो कि एक दुनिया मे एक ट्रस्टेबल ब्लॉकचेन पर है जो विंभिन्न सेवाओ जैसे रियल स्टेट कृषि कार्य ई-कॉमर्स, एयर टिकट,रेल टिकट, बिजली बिल आदि के लिये पेमेंट भुगतान के लिये उपलब्ध होगा। इसके साथ ही कमन्युटी पर्यावरण को और बेहतर बनाने का कार्य भी कर रही है जिसके लिये अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाने का काम करेंगी जिससे कि पृथ्वी की गर्मी को संतुलित रखने में मदद मिलेगी, इस दौरान एसो. के महामंत्री विक्की सैनी ने बताया कि कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिये बॉलीवुड से भी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है इसके साथ ही हरियाणा का मशहूर गाना हट जा ताऊ पाछे ने के फेम कलाकार रमेश रांगी भी विशेष प्रस्तुति देने आ रहे है साथ ही मशहूर सांग रैपर शिवम सडाना भी अपनी प्रस्तुति देंगे, इस दौरान बैठक में एसो. के कोषाध्यक्ष शशांक सिखोला संगठन मंत्री श्रीकांत आर्य, सदस्य विभु नैथानी, गौरव रसिक,दिवाकर वर्मा, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button