World

ओबामा और हिलेरी क्‍लिंटन के घर बम मिलने से मची सनसनी, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

नई दिल्‍ली। अमेरिका की पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्‍लिंटन के घर बम मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस की तत्‍परता से इस मामले को पकड़ा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह विस्‍फोटक सामान कुरियर के जरिए भेजा गया था। न्‍यूज एजेंसी एपी के मुताबिक बम पैकेट में छुपाकर किसी ने रखा था। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडर हिलेरी क्लिंटन का घर है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसी और पुलिस ने क्लिंटन और ओबामा के घर को घेर लिया है। वहां सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है। हिलेरी ने 2016 में डेमोक्रेटिक पार्टी से ट्रंप के खिलाफ राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा था। इसमें वह हार गईं थीं। हिलेरी के पति बिल क्लिंटन अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके हैं। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक हिलेरी क्‍लिंटन का मेल चेक करने वाले एक तकनीकी विशेषज्ञ ने यह विस्‍फोटक का पैकेट पकड़ा। एक जांच अधिकारी के मुताबिक न्यूयॉर्क सिटी के पास के इलाके में क्लिंटन के घर पर विस्फोटक सामग्री मिली है। उन्होंने कहा कि इसी तरह की विस्फोटक सामग्री 22 अक्टूबर को अरबपति जॉर्ज सोरोज के घर पर भी मिली थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि यह विस्फोटक सामग्री बुधवार की सुबह मिली है। जांच जारी है। इधर व्‍हाइट हाउस ने बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के घर बम भेजे जाने की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के आतंकी हमले की कोशिश कायराना हरकत है।

Related Articles

Back to top button