HealthUttarakhandसिटी अपडेट

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 46281 पहुंची

-949 नए मामले सामने आए, 11 संक्रमितों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 949 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 46281 हो गई है। आज 11 संक्रमितों की मौत हुई। वहीं 1007 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमणकाल में जहां बहुत से लोग अपना कोविड टेस्ट करावाने से घबरा रहे हैं, वहीं ऋषिकेश में चैदहबीघा, मुनिकीरेती निवासी 90 वर्षीय मोली देवी ने कोरोना को हराकर एम्स ऋषिकेश से घर वापसी की। वह ऐसे लोगों के लिए मिसाल हैं। मोली देवी आठ सितंबर से कोविड-19 से ग्रसित थीं।
एम्स में उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने हार नहीं मानी और कोविड-19 को मात देकर वह सकुशल अपने पौत्र के घर लौट आईं। इस मौके पर परिवार के सदस्यों पौत्र, पुत्रियों व पड़ोसियों ने मौली देवी का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button