News UpdateUttarakhand

दून में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13265 पहुंची

देहरादून। जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 62 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 13265 हो गयी है, जिनमें कुल 10198 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में  2712 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 1682 सैम्पल भेजे गये।
कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 141 आईसीयू बैड रिक्त हैं। जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारेंनटीन किये गये व्यक्तियों की लगातार दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है आज जनपद में कुल 2338 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया तथा अब-तक कुल 79016 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया है। आगंनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में 21894 व्यक्यिों का सर्विलांस किया गया। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जनपद के बनाये गये विभिन्न क्वारेंनटीन सेन्टरों में कांउसिलिंग टीम द्वारा निरन्तर क्वारेंनटीन किये गये व्यक्तियों की कांउसिलिंग की जा रही है, जिसके अन्तर्गत आज 08 व्यक्तियों की कांउसिलिंग की गयी तथा माह जून से अब-तक कुल 5234 व्यक्तियों की कांउसिलिंग की गयी है।

Related Articles

Back to top button