News UpdateUttarakhand

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 हुई, छह और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को छह और लोग कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इसमें पांच देहरादून और एक बाजपुर से है। ये सभी लोग दिल्ली व अन्य शहरों से जमात में शामिल होकर उत्तराखंड लौटे थे। डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती का कहना है कि आज प्राप्त हुई 92 ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट में छह पॉजिटिव मिले हैं। सभी जमातियों को पूरी एहितयात के साथ आइसोलेशन में रखा गया है। बता दें कि गुरुवार को भी तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दो दिन के अंदर नौ मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक प्रदेश में दो मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वहीं, अभी तक 825 लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिसमें 671 नेगेटिव पाए गए हैं। प्रदेशभर में करीब 152 लोग आइसोलेशन में रखे गए हैं।

Related Articles

Back to top button