National

हमें कांग्रेस और उसके खतरनाक खेल के बारे में जनता को लगातार बताना होगा : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी एजेंसियों के बहाने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बुधवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी में भाजपा कार्यकर्ताओं से लाइव बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के अलोकतांत्रिक चरित्र को सही जवाब देने के लिए लोकतंत्र को मजबूत करना होगा। सूचना और जागरूकता लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है। हमें कांग्रेस और उसके खतरनाक खेल के बारे में जनता को लगातार बताना होगा।  मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस हर चुनाव से पहले ईवीएम को लेकर शोर करना शुरू कर देती है। जिससे संदेह का माहौल बनाया जा सके। हालांकि, चुनावों के बाद, अगर कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहता है, तो वह उसी ईवीएम से आने वाले परिणामों को स्वीकार करती है।  मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने आर्मी, सीएजी और लोकतंत्र के लिए जरूरी हर संस्थान को नीचा दिखाया। हाल ही में, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी सवाल उठाए थे क्योंकि उन्हें अदालत का फैसला पसंद नहीं आया। इससे पहले, वे कोर्ट को धमकाकर अपना काम कराना चाहते थे, लेकिन ऐसा ना होने पर उन्होंने मुख्य न्यायाधिश के खिलाफ महाभियोग लाने की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button