News UpdateUttarakhand

पौधारोपण कर पौधों की रक्षा का लिया संकल्प

देहरादून। हरेला पर्व पर भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की महानगर संयोजिका मधु जैन ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांडीपुर हकीकत राय मन्नू गंज में अंबेडकर नगर मंडल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम लोगों को अपने जन्मदिवस पर भी एक-एक पेड़ लगाना चाहिए और उसकी देखरेख करनी चाहिए।
मानवाधिकार सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन, अंबेडकर नगर मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, महानगर कोषाध्यक्ष लछु गुप्ता, स्कूल की प्रधानाचार्य मधु सिंह व शिक्षकों ने यह शपथ ली कि हम लोग सब को प्रेरित करेंगे कि हम अपने जन्म दिवस के शुभ अवसर पर एक-एक पेड़ अवश्य  लगाएं और उसकी देखरेख करेंगे। इस मौके पर श्रीदेव सुमन नगर शहरी मंडल एवं विजय पार्क वार्ड एवम सभी मंडलो में वृक्षारोपण किया गया। मंडल संयोजक मंजू शर्मा, सह संयोजक डॉ दिनेश शर्मा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। हरेला पर्व के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सभी मंडल संयोजको अपने अपने मंडल में हरेला पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के चेयरमैन सचिन, प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सचिन गुप्ता, लच्छू गुप्ता, मंडल महामंत्री अरुण खरबंदा, प्रधानाध्यापिका मधु सिंह, शिक्षिका शांति उनियाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button