News UpdateUttarakhand

नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति ने जरूरतमंद लोगों को वितरित किए गर्म कपड़े

देहरादून। उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की 9वी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्री अग्रवाल ने नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा कई जरूरतमंद लोगों को कंबल एवं गर्म कपड़े भी भेंट किए।
नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा लक्ष्मण चौक, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री द्वारा समाज के प्रत्येक व्यक्ति का ख्याल रखा गया उसी प्रकार यह समिति भी समाज के नीचे तबके के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति का आभार व्यक्त कियाद्य इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि पूर्व सीएम दिवंगत नित्यानंद स्वामी ने इस प्रदेश के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उनके विचार आज भी प्रदेश के विकास के लिए प्रसांगिक हैद्य उन्होन कहा कि नित्यानंद स्वामी ने अपने जीवन काल में उपेक्षित और वंचित समाज को आगे लाकर मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया। इस अवसर पर आरके बक्शी, ज्योत्सना शर्मा, विनायक शर्मा, गीतिका शर्मा, कर्नल बक्शी, सुभा वर्मा, विजय जयसवाल, के के अग्रवाल, रघुवीर पंवार, के पी सिंह, महेश गुप्ता, विजेंद्र राणा, पार्षद अनीता सिंह, मनोज जाटव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button